लॉकडाउन में पांच दिन पहले नोएडा से गांव खांडा स्थित अपने घर आए विक्रम सिंह (30) की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी रानी और उसकी बुआ के बेटे अनिकेत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात आई है। विक्रम को इसका शक हो गया था।
लॉकडाउन में घर आए पति को चोखे में मिलाकर खिलाईं नींद की गोलियां, सोते ही पत्नी ने काट दिया गला